मेरठ, मार्च 12 -- विश्व गुर्दा दिवस पर मंगल पांडे नगर स्थित डॉ. बेंद्रे किडनी सेंटर में गुर्दा प्रत्यारोपण संगोष्ठी में गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत बेंद्रे ने बताया कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अत्यधिक दर्दनाशक दवाओं का सेवन और अस्वस्थ जीवनशैली किडनी रोगों के प्रमुख कारण बन रहे हैं। लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली अपनानी चाहिए। डॉ. बेंद्रे ने बताया कि जब किडनी गंभीर रूप से खराब हो जाती है, तब गुर्दा प्रत्यारोपण सबसे प्रभावी और दीर्घकालिक उपचार माना जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...