प्रयागराज, मार्च 12 -- विश्व किडनी दिवस पर गुरुवार को अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम हुए। एसआरएन अस्पताल के पीएमएसएसवाई बिल्डिंग के ओपीडी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टरों ने किडनी की समस्या, बचाव, जांच और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विचार व्यक्त किए। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिह ने किडनी रोगियों के स्वस्थ आहार संबंधी विशेष डाइट चार्ट का विमोचन किया। नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा कि आज के समय में डायबिटीज और उच्च रक्तचाप के कारण किडनी रोग के मरीजों की संख्या बढ़़ रही है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, समय से जांच कराने और संतुलित आहार से काफी हद तक इस बीमारी से बचा जा सकता है। नेफ्रोलॉजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. सौम्या गुप्ता ने जांच और उपचार की तकनीक प...