उन्नाव, मार्च 27 -- उन्नाव। रायबरेली थाना लालगंज क्षेत्र के केशवपुरम मार्ग निवासी 56 वर्षीय रविकांत पुत्र देवी शंकर का शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और नियमित डायलिसिस चलवा रहे थे। उनके अचानक निधन से परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। रविकांत अस्पताल में सफाई सुपरवाइजर हेड के पद पर तैनात थे और उनके अधीन 18 सफाई कर्मी कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसे गंभीर देखते हुए उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल के ईएमओ डॉ. महेंद्र के अनुसार रविकांत को सुबह 10 बजे गैसपिंग अवस्था में भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद सुबह 11 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि अस्पताल प्रशासन ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन रास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.