पाकुड़, मार्च 18 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सेवा आयाम 'स्टूडेंट्स फॉर सेवा' के बैनर तले अभाविप के झारखंड प्रदेश सह मंत्री बमभोला उपाध्याय ने किडनी रोग से ग्रसित एक मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए अपना रक्तदान किया। मरीज के परिजनों ने रक्त के लिए पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार दास से संपर्क किया था। विकास ने बमभोला से संपर्क किया। बमभोला उपाध्याय तत्काल अस्पताल पहुँचे और पीड़ित की सहायता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...