फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। एकॉर्ड अस्पताल की ओर से किडनी रोगों के उपचार में उभरती नई चिकित्सा तकनीकों और दवाओं को लेकर शुक्रवार शाम एक होटल में विशेष वैज्ञानिक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेफ्रोलॉजिस्ट और चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लेकर किडनी रोगियों के उपचार में नई संभावनाओं पर चर्चा की। सेमिनार की अध्यक्षता अस्पताल चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार ने की। इस दौरान विशेषज्ञों ने किडनी रोग और उससे जुड़ी जटिलताओं के इलाज में नई दवा की उपयोगिता, प्रभाव और मरीजों को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर के मामलों के कारण किडनी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल: अनट्रेंड डॉक्टर हर महीने कर रहे 300 मरीजों का डायलिसिस ऐसे में आधुनिक दवाओं और सम...