लखनऊ, अप्रैल 2 -- कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट मामले के गुर्दा देने वाला युवक और प्राप्तकर्ता महिला को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। पुलिस की निगरानी में दोनों को अलग-अलग एंबुलेंस से कानपुर के हैलेट अस्पताल से गुरुवार दोपहर करीब सवा एक बजे लोहिया संस्थान लाया गया। संस्थान के नेफ्रोलॉजिस्ट विशेषज्ञों की टीम दोनों का उपचार शुरू कर दिया है। दोनों की हालत में सुधार है।कानपुर पुलिस दोनों की निगरानी में लगी हुई है। कानपुर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने 30 मार्च को गुर्दा प्रत्यारोपण रैकेट का भंडाफोड़ किया था। कानपुर के आहूजा अस्पताल में गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया था। पुलिस ने दोनों को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर गुरुवार को लखनऊ लाकर भर्ती कराया गया है। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ.भुवन चंद्र तिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.