खगडि़या, सितम्बर 2 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया में फर्जी आईएएस अधिकारी का मामला अभी थमा भी नहीं है कि किडनी ट्रांसप्लांट नाम का सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर लाखों की ठगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा राज्य के गुरुग्राम (गुडगांव) जिले की साइबर क्राइम पुलिस द्वारा दर्ज एक गंभीर मामले में खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र स्थित भूतौली मालपा निवासी सुमन कुमार चौरसिया का नाम प्रमुख आरोपी के रूप में सामने आया है। इस संबंध में गुरुग्राम के साइबर पुलिस स्टेशन वेस्ट द्वारा खगड़िया के एसपी को एक औपचारिक पत्र जारी कर उक्त व्यक्ति के पते और पहचान के भौतिक सत्यापन का अनुरोध किया गया था। यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर रुपये मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई गुरुग्राम के साइबर वेस्ट थाना में गत 6 मई को दर्ज कां...