गुड़गांव, मई 9 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जालसाज ने गुरुग्राम के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे एक मरीज से किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पूर्व पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में योगेंद्र सिंह ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। इसी दौरान ऑनलाइन माध्यम से उनकी मुलाकात एक अज्ञात व्यक्ति से हुई। उस व्यक्ति ने योगेंद्र को आश्वासन दिया कि वह बिना किसी परेशानी के बहुत जल्द उनका किडनी ट्रांसप्लांट करवा देगा।
जालसाजों का तरीका ठगों ने पीड़ित को अपनी बातों के जाल में फंसाकर इलाज और ट्रांसप्लांट की प्रक्रियाओं के नाम पर उनसे पैसे मांगना शुरू कर दिया। 27 जनवरी से लेकर 28 अप्रैल 2026 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.