चाईबासा, मई 6 -- चाईबासा। हंस फाउन्डेशन द्वारा 8 मई को सदर अस्पताल के ओपीडी में नि:शुल्क नेफ्रोलॉजी परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें डॉ. नवीन कुमार बर्नवाल किडनी से ग्रस्त रोगियों का उपचार करेंगे। यह जानकारी अस्पताल मैनेजर आशीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में डायलिसिस सेवा भी दिया जा रहा है। किडनी के मरीजों का नि:शुल्क डायलिसिस हो रहा है। उन्होंने किडनी के मरीजों को शिविर का लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में किडनी के मरीजों के लिए लगेगा शिविर 8 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...