फतेहपुर, मार्च 18 -- फतेहपुर। बिंदकी तहसील के कल्यानपुर थाना के गूंझी मजरे लंहगी गांव निवासी शिक्षा मित्र की मंगलवार रात कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने सही इलाज न मिलने पर मौत की आशंका जाहिर कर पोस्टमार्टम कराने की मांग रखी। साथ ही परिवार के गुजर बसर के लिये प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। प्रशासन ने हर संभव का मदद का भरोसा दिलया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज आगे की कार्रवाई की। गूंझी निवासी 40 वर्षीय बृजेंद्र कुमार शिक्षामित्र थे। वह पूर्व में बीएलओ के रुप में भी काम कर रहे थे। 11 फरवरी 2026 को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार ने बताया कि वे घर के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा थे, जो अब व...