किडनी की बीमारी से ग्रसित युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग, लापता
रुडकी, मई 18 -- कलियर, संवाददाता। गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक युवक ने मेहवड़-कलियर के बीच गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस और गोताखोरों की टीम के साथ युवक की तलाश की लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार, हेम सिंह निवासी कस्बा कासगंज जिला, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश पिछले कुछ समय से किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित था। सोमवार की सुबह वह अपने भाई ओमशंकर के साथ बाइक से उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों मेहवड़-कलियर के बीच निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे तो हेम सिंह ने भाई से टॉयलेट जाने की बात कहकर बाइक रुकवा ली। यह भी पढ़ें- यूपी के निवासी ने रुड़की गंगनहर में लगाई छलांग, पुलिस तलाश में जुटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.