किडनी कांड में 1000 पेज की चार्जशीट दाखिल, 14 आरोपी और 40 गवाह
कानपुर, जुलाई 1 -- शहर के चर्चित किडनी कांड मामले में पुलिस ने 90 दिनों के भीतर कोर्ट में करीब एक हजार पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने चार्जशीट में 14 आरोपी बनाए हैं, जबकि 40 लोगों को गवाह बनाया गया है। हालांकि पांच आरोपी अभी भी वांछित हैं। इनमें किडनी डोनर (किडनी दाता) आयुष और रिसीपेंट (किडनी लेने वाली) पारुल तोमर को मुख्य गवाह हैं। इसके साथ ही विवेचना के दौरान सामने आए अस्पतालों के कर्मचारी, पूर्व के डोनर और रिसीपेंट को भी गवाह बनाया गया है। बता दें इस मामले में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन के चलते प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी केस दर्ज किया है। केस ईडी को हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। विवेचक मनोज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि चार्जशीट में जिन 14 आरोपियों को शामिल किया गया है। उनमें आहूजा अस्पताल की संचालक डॉ. प्रीति आहूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.