मेरठ, अप्रैल 2 -- कानपुर में अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट के तार मेरठ के गढ़ रोड स्थित अल्फा हॉस्पिटल से जुड़ रहे हैं। इस हॉस्पिटल को मेरठ सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में पूछा गया है कि कानपुर के किडनी प्रकरण में दर्ज हुए मुकदमे में नामजद आरोपियों का अल्फा अस्पताल से क्या कनेक्शन है। दूसरी ओर, जांच के लिए मेडिकल थाने की पुलिस ने बुधवार शाम अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। खुफिया विभाग की टीम भी छानबीन में लगी है। उधर, छात्र नेता विनीत चपराणा ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। पुराने कारनामों का भी खुलासा किया गया है। कानपुर पुलिस ने अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए छह आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। इस मामले में पुलिस जांच क...