कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। किडनी कांड में फरार चल रहे दो डॉक्टरों डॉ. रोहित, डॉ. अफजल और ओटी मैनेजर अली सिद्दीकी पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही इनके फोटो और डिटेल सभी जिलों में सर्कुलेट किए गए हैं। फिलहाल आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में दबिश दे रही हैं।रावतपुर के केशवपुरम स्थित आहूजा हॉस्पिटल में अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन की सूचना पर पुलिस ने संचालक डॉ. प्रीति आहूजा, उनके पति सुरजीत सिंह आहूजा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कल्याणपुर के मेडलाइफ हॉस्पिटल में बिहार के बेगूसराय का डोनर आयुष कुमार और प्रिया अस्पताल के डीलक्स रूम में मुजफ्फरनगर की रिसीवर पारुल तोमर भर्ती मिली थी। इनका 29 मार्च को आहूजा अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। इस रैकेट का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.