कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। किडनी कांड में अब हैलट के गार्ड का नाम सामने आया है। पुलिस की पूछताछ में उसने कबूला कि अपने फोन से मेडीलाइफ अस्पताल के संचालक नरेंद्र सविता की बात एजेंट शिवम अग्रवाल से कराई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद नोटिस देकर पाबंद करके छोड़ दिया है। उसे बिना जानकारी शहर न छोड़ने की हिदायत दी गई है। पुलिस गार्ड की सीडीआर भी निकाल रही है।पुलिस ने केशवपुरम स्थित मेडीलाइफ अस्पताल के संचालक रोहन और नरेंद्र को उठाया था। दोनों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने शिवम के कहने पर एक ऑपरेशन के लिए अपने अस्पताल का ओटी उपलब्ध कराया था। इसके लिए उन्हें दो लाख रुपये मिले थे। शिवम से मुलाकात हैलट अस्पताल के गार्ड अजय ने कराई थी। इसके बाद पुलिस ने अजय को पूछताछ के लिए उठाया। उसने बताया कि शिवम ने ऑपरेशन के लिए ओटी न मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.