प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 2 -- यूपी के कानपुर में किडनी की खरीद-फरोख्त व अवैध ट्रांसप्लांट मामले में डॉक्टर दंपति समेत छह आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस अब फरार चार डॉक्टरों की तलाश में जुट गई है। सभी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, ताकि वे देश छोड़कर भाग न सकें। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें मेरठ, देहरादून और नोएडा में दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क में मेरठ के अल्फा अस्पताल के संचालक डॉ. अफजल के साथ डॉ. रोहित, डॉ. वैभव और डॉ. अनुराग उर्फ अमित शामिल हैं। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि डोनर समस्तीपुर निवासी आयुष कुमार से पूछताछ में खुलासा हुआ कि नौ लाख रुपये में किडनी का सौदा तय हुआ था, लेकिन उसे केवल साढ़े तीन लाख रुपये ही मिले। डोनर आयुष ने बताया कि एमबीए की फीस की जरूरत के चलते वह 'किडनी डोनर'...