मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर। जी नेटवर्क द्वारा संचालित किडज़ी नई मंडी में नवरात्र महापर्व एवं गुड़ी पड़वा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्ही बच्चियों ने नवदुर्गा के नौ रूपों में सज-धज कर सभी का मन मोह लिया। संस्था की निदेशिका चारु भारद्वाज ने बच्चों को भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देते हुए दोनों पर्वों के आध्यात्मिक और पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर सौम्या ने देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। बच्चों को गुड़ी पड़वा के सांस्कृतिक इतिहास के बारे में भी रोचक जानकारी दी गई। एकेडमिक कोऑर्डिनेटर प्रीति त्यागी एवं एक्टिविटी इंचार्ज सना के कुशल संचालन में यह कार्यक्रम बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक रहा। इसे सफल बनाने में समस्त शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.