बोकारो, अप्रैल 17 -- शुक्रवार को बारी कोऑपरेटिव स्थित किडजी प्रीस्कूल में किडजी ग्रीन बाजार कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ खान-पान की आदत विकसित करना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे भिंडी, ब्रोकली, चुकंदर, आलू, प्याज, मटर, पत्ता गोभी व कद्दू जैसे सब्जियों के रूप में सजे, जिससे पूरा परिसर रंग-बिरंगा हो उठा। मुख्य आकर्षण सिम्युलेटेड वेजिटेबल मार्केट रहा, जहां बच्चों को नकली नोट देकर खरीद-बिक्री कराई गई। इससे उन्हें बाजार की प्रक्रिया और जोड़-घटाव जैसे गणितीय कौशल का व्यावहारिक ज्ञान मिला। प्राचार्या रंजना सिंह ने अभिभावकों व शिक्षकों के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही। मौके पर सुगंधा, ...