मेरठ, मई 15 -- किठौली गांव के जंगल स्थित रजवाहे के पास युवक का शव मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस युवक की मौत अत्यधिक शराब पीने से होना मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। किठौली गांव निवासी शनि (28) पुत्र ओमप्रकाश गांव में मजदूरी करता था। बताया गया है कि शनि शराब पीने का आदी भी था। शनि गुरुवार को अपने तीन चार अन्य मजदूरों के साथ गांव के ही रामसिंह के खेत में ईख बोने के लिए गया था। बताया गया है कि शनि व उसके साथियों ने शराब आदि पीकर ईख की बुआई कराई। ईख की बुआई के बाद शनि व उसके साथी पास में ही बह रहे रजवाहे में नहाने चले गए। शनि देरशाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू कराई गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। देरशाम शनि का शव गांव के जंगल में लावारिस हालत में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ...