किठौर में मामूली बात पर संघर्ष, कई घायल
मेरठ, जून 21 -- किठौर कस्बे में शनिवार शाम मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 नामजद 10-15 अज्ञात महिला-पुरुषों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। दारोगा सुमित कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे वह गश्त कर रहे थे। तभी नई बस्ती में झगड़े की सूचना मिली। सुमित कुमार फैंटम पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, तो वहां दो पक्षों के 25-30 महिला-पुरुष हाथों में लाठी-डंडे, रॉड लिए एक-दूसरे के साथ मारपीट, पथराव कर रहे थे। यह भी पढ़ें- किठौर में पुरानी रंजिश में संघर्ष, कई घायल जिसमें कई लोग घायल हो चुके थे। मोहल्ले में हड़कंप मचा पड़ा था। भयभीत लोग अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.