मेरठ, मार्च 23 -- फोटो सत्यापन के नाम पर संदिग्ध को पकड़ने पहुंची साईफन चौकी पुलिस के साथ युवक के परिजनों की हाथापाई हो गई। परिजनों ने आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। आरोप है कि इससे गुस्साई पुलिस ने लाठियां फटकारी और आधा दर्जन घरों में तोड़फोड़ कर दी। इसे लेकर कलंदर बस्ती में हड़कंप मच गया। असीलपुर के आबिद पर ठगी का केस दर्ज है। रविवार को साईफन चौकी इंचार्ज विवेक कुमार टीम के साथ कलंदर बस्ती पहुंचे। आबिद को उसके मामा आशिक की दुकान पर बुलाया और पकड़ लिया। शोर सुनकर परिवार के पुरुष-महिलाएं दौड़े और हाथापाई कर आबिद को छुड़ाकर भगा दिया। झड़प में चौकी इंचार्ज चोटिल हो गए। इसके बाद पुलिस ने थाने को सूचना दी। भारी फोर्स के साथ महिला सिपाहियां भी पहुंचीं। आरोप है कि हाथापाई कर रहे लोगों समेत पड़ोसियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। आबिद के घर में सीसीटी...