मेरठ, मार्च 17 -- किठौर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर डंपर और कोयले से लदे ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परीक्षितगढ़ की ओर जा रहा डंपर और किठौर से आ रहा कोयला ट्रक के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायल चालक अमित कुमार निवासी साधु नगर कंकरखेड़ा को मौके पर पहुंची किठौर थाना पुलिस ने एंबुलेंस से लोट्स अस्पताल भेज दिया, जहां उनका इलाज जारी है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे से कुछ देर मार्ग अवरुद्ध रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.