किठौर नगर पंचायत में लगा आयुष्मान सहायता शिविर
मेरठ, जून 1 -- बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने और आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी परेशानियों के त्वरित निवारण के उद्देश्य से सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय किठौर में विशेष आयुष्मान सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व नगर पंचायत चेयरमैन सलमान मुनकाद ने किया और इसमें सैकड़ों लोग पहुंचे। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने, कार्ड में मौजूद त्रुटियों के सुधार तथा पात्रता व योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजीकरण, गलतियों के वास्तविक समय में सुधार और अन्य शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया, जिससे कई लाभार्थियों की समस्याएं तत्काल निवारित हो गईं। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम किरन, एएनएम राखी शर्मा, सीएचओ अलवीरा, सीएचओ अर्चना, सीएचओ अलीम, सीएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.