बलरामपुर, अप्रैल 23 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत बेला के मजरा किठूरा में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग की चपेट में आकर पासवान मोहल्ले के करीब आठ फूस के मकान जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस अग्निकांड में घरों में रखा अनाज, घरेलू सामान व एक मोटरसाइकिल भी जलकर नष्ट हो गई। वहीं कई बकरियां व एक सूअर की भी झुलसकर मौत हो गई। लोगों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे एक फूस घर से उठी आग की लपटें उठने लगीं। तेज हवा के चलते तेजी से आग फैल गईं और देखते ही देखते पूरे मोहल्ले को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि ग्रामीण पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। हालांकि बाद में ग्रामीणों, ग्राम प्रधान व पुलिस की मदद से पंपिंग सेट के जरिए किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर खाक हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.