गिरडीह, अप्रैल 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। किसान जनता पार्टी के बैनर तले मंगलवार को किसानों की एक बैठक मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में किजपा के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि 27 फरवरी 2024 को झारखंड उच्च न्यायालय ने रिट याचिका संख्या 5925/2022 में आदेश पारित करते हुए झारखण्ड सरकार, उपायुक्त गिरिडीह और अपर समाहर्ता गिरिडीह को गिरिडीह जिला के सभी मौजा के रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति याचिकाकर्ता को चार सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। तिसरी, गिरिडीह सदर और बेंगाबाद अंचल में इसका कोई अनुपालन नहीं हो रहा है। यहां तक कि किसान जनता पार्टी के लोगों को रजिस्टर टू की मांग से पीछे हटने को मजबूर करने हेतू प्रशासन ने...