किच्छा से कनाडा भेजा जा रहा अफीम से भरा पार्सल एयरपोर्ट पर पकड़ा
रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- मयंक त्यागी, किच्छा। किच्छा की एक कोरियर सर्विस से कनाडा भेजे जा रहे पार्सल में प्लास्टिक के चार स्टूल के पायों में छिपाई गई करीब 500 ग्राम अफीम दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पकड़ी गई। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम सक्रिय हो गई। टीम किच्छा पहुंची और कोरियर संचालक से पूछताछ की। साथ ही पार्सल बुक कराने वाली एक युवती से भी कई घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले किच्छा से एक पार्सल कनाडा के लिए बुक किया गया था, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम जांच के दौरान पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि पार्सल में रखे चार छोटे प्लास्टिक स्टूल के पायों के अंदर अफीम छिपाई गई थी। कस्टम विभाग ने मामला उत्तराखंड एनसीबी को सौंप दिया। गुरुवार शाम एनसीबी की टीम किच्छा स्थित कोरियर सेंटर पहुंची और सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.