किच्छा विधायक पर हमले की निंदा की
रामनगर, सितम्बर 23 -- रामनगर। नैनीताल जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा ने किच्छा विधायक से हाथापाई को लोकतंत्र पर हमला करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला अपनी पार्टी प्रत्याशी की हार देख बौखला गये हैं। उन्होंने बताया कि बेहड़ ने चुनाव अधिकारियों द्वारा पोलिंग बक्सों को स्ट्रॉन्ग रूम में रखते हुए बिना पोलिंग एजेंटों की निगरानी के पर्दा लगाकर संदिग्ध परिस्थितियां उत्पन्न कीं। जिस पर विधायक बेहड़ की ओर से आपत्ति लगाने पर भाजपा नेता बौखला गए और तभी राजेश शुक्ला के साथ आए कार्यकर्ता द्वारा बेहड़ पर हमला किया गया। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए हमलावर पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: किच्छा की घटना पर भड़की कांग्रेस, पूर्व विधायक का पुतला फूंका यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.