किच्छा में 52.08 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 27 -- किच्छा, संवाददाता। कलकत्ता पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सूर्यनगर में एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बाइक सवार दो युवकों से 52.08 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार शाम एएनटीएफ की टीम स्थानीय पुलिस के साथ सूर्यनगर गेट नंबर-5 के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार दो युवकों ने भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 52.08 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सचिन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, पीलीभीत हाल निवासी बिठोरा मझोला, नानकमत्ता और सुखविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गुरुनानक नगरी, सितारगंज के रूप में बताई। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.