रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- मंयक त्यागी, किच्छा। पुलिस ने 133 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। मंगलवार को लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ लालपुर में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एएनटीएफ कुमाउं रेंज के उपनि. विनोद जोशी अपनी टीम के साथ मिले। एएनटीएफ व पुलिस टीम ने संयुक्त रुप से मेहराया रोड पर चैंकिग करने लगे। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि एक स्मैक बेच रही है। टीम ने मौके पर पहुंच कर महिला को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 133 ग्राम स्मैक बरामद हुई। महिला ने अपना नाम सुरेन्द्र कौर उर्फ छिन्दौ कौर पत्नी वसीम सिंह निवासी टिब्बा लालपुर बताया। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...