किच्छा में बरसात से पहले साफ होंगे नहर-नाले
रुद्रपुर, जून 1 -- किच्छा, संवाददाता। आगामी मानसून में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। एसडीएम गौरव पांडे ने नगरपालिका की टीम के साथ नहर-नालों का निरीक्षण कर बरसात से पहले क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े नालों और नहरों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सोमवार को एसडीएम नगरपालिका की टीम के साथ आदित्य चौक पहुंचे। यहां उन्होंने लेफ्ट पाहा नहर सफाई को लेकर सख्ती दिखाई। मौके पर मौजूद नगरपालिका की टीम ने जेबीसी की मदद से नहर की सफाई शुरू की। एसडीएम ने शहर की अन्य नहर व नालों का मौका मुआयना किया। एसडीएम ने कहा कि मानसून के दौरान नालों के बंद होने से शहरी और ग्रामीण इलाकों में जलभराव हो जाता है। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात से पूर्व सभी नहर-नालों की सफाई की जाएगी। जल निकासी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.