रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- मयंक त्यागी, किच्छा। कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के कार्यकाल में स्वीकृत विकास योजनाएं धरातल पर उतरने के बाद किच्छा के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। प्रदेश में विकास की दृष्टि से यह क्षेत्र अग्रणी स्थान पर दिखाई देगा। बुधवार को भरत चौधरी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। किच्छा में एम्स जैसी महत्वपूर्ण योजना का स्वीकृत होना ऐतिहासिक कदम है। यह भी पढ़ें- शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का स्वागत वहीं, पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.