रुद्रपुर, मार्च 2 -- किच्छा, संवाददाता। होली के अवसर पर सोमवार को फूलों की होली यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामलीला मंच से हुआ। यात्रा महाराणा चौक, मुख्य बाजार और डीडी चौक से होते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू जायसवाल के निवास पर पहुंची, जहां यह होली मिलन समारोह में बदल गई। यात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों और कलाकारों के नृत्य ने नगरवासियों का मन मोह लिया। भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। यहां पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव खन्ना, निवर्तमान मंडी उपसभापति संदीप अरोरा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता मान, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, गोल्डी गरया, माधुरी विषेन, डॉ. राजेंद्र कामरा, राजा सुखीजा, मनमोहन सक्सेना, नितिन चरण रहे। वहीं भाजपा नेता संजीव ...