रुद्रपुर, मार्च 22 -- किच्छा, संवाददाता। चीनी मिल की दो एकड़ भूमि में 4.99 करोड़ की लागत से कम्युनिटी हॉल बनेगा। इस खुशी में कांग्रेसियों ने ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़ कर मिष्ठान वितरण किया और विधायक तिलकराज बेहड़ का आभार जताया। रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में डीडी चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने कम्युनिटी हॉल की वित्तीय स्वीकृति पर विधायक तिलकराज बेहड़ का आभार जताया और ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़ कर मिष्ठान वितरण किया। विधायक बेहड़ ने प्रेसवार्ता में बताया कि उनके प्रयासों से चीनी मिल की दो एकड़ भूमि पर रुद्रपुर के सिटी क्लब की तर्ज पर भव्य एवं आधुनिक कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए Rs.4 करोड़ 99 लाख 74 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। वह इस कम्युनिटी हॉल की मांग वर्ष 2022 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.