किच्छा में दो ट्रकों की भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक
रुद्रपुर, मई 12 -- किच्छा, संवाददाता। एनएच-74 किच्छा-रुद्रपुर रोड पर ग्राम शिमला कट के पास मंगलवार तड़के दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक पलट गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में पलटे ट्रक का चालक राजपाल पुत्र राधेश्याम निवासी सिविल लाइंस, रामपुर यूपी घायल हो गया। वहीं दूसरे ट्रक का चालक रिफाकत अली पुत्र बन्ने शाह निवासी सीबीगंज, बरेली ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रिफाकत को केबिन से बाहर निकाला और हाईवे एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पलटे ट्रक को क्रेन की सहायता से सीधा कराया गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.