रुद्रपुर, मार्च 27 -- किच्छा। पुलिस ने 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार रात कलकत्ता पुलिस चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश नेगी पुलिस कर्मियों के साथ धौराडाम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति तमंचा लेकर घूम रहा है। पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम जरनैल सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम बनकट गौबारा जोगीपुरा बाजपुर बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखा है। उपनि. ओमप्रकाश नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...