रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- किच्छा, संवाददाता। पुरानी गल्ला मंडी में घर के बाहर खड़े सीएनजी टेंपो व सिरौली में पेट्रोल पंप के बैकयार्ड पार्किंग में झाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दोनों स्थानों पर फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया। शुक्रवार तड़के चार बजे पुरानी गल्ला मंडी में जगदीश कोली पुत्र डोरी लाल के सीएनजी टेंपो में अज्ञात कारणों से आग लगी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन गली संकरी होने के कारण फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंच पाई। जिसके कारण फायर कर्मियों मिनी हाईप्रेशर से पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक टेंपो जलकर राख हो गया। वहीं दोपहर डेढ़ बजे सिरौली में बीपीसीएल पेट्रोल पंप के बैकयार्ड पार्किंग में खड़ी झाड़ियों में आग लगी गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.