रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- मयंक त्यागी, किच्छा। विजिलेंस टीम ने गुरुवार को किच्छा में उद्यान विभाग के ज्येष्ठ निरीक्षक को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद थाना सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सतर्कता विभाग के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने सफल कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पिछले पांच-छह वर्षों से लकड़ी के ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहा है। उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से निजी आम के पेड़ खरीदे थे, जिनकी कटाई के लिए नियमानुसार अनुमति आवश्यक होती है। इसी क्रम में उसने 26 पेड़ों की कटाई की अनुमति के लिए आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेज उद्यान विभाग को सौंपे गए और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.