रुद्रपुर, मार्च 7 -- किच्छा, संवाददाता। ग्राम सूर्यनगर में घर के कमरे में रखे बेड से सात तोले सोने के जेवरात चोरी हो गये। गृहणी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। रीता भंडारी पत्नी नन्दन सिंह निवासी ग्राम सूर्यनगर किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि छह मार्च को उसे अपने मायके अल्मोडा में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जाना था। उसने अपने सोने के जेवर घर में अपने कमरे में लगे सिंगल बेड में कंबल में लपेट कर एक पर्स में रखे थे। सुबह उसने अपने जेवर निकालने के लिए बेड खोला तब उसमें जेवर वाला पर्स नहीं था। उसने व उसके पति ने घर में काफी खोजबीन की लेकिन जेवर नहीं मिल पाये। उसने अपने पर्स में एक मंगलसूत्र, पैंडल, दो कान के झूमके, एक नथ समेत करीब सात तोले के सोने के जेवर रखे थे। उनकी गैरमौजूदगी में किसी ने जेवरात को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.