बरेली, अप्रैल 10 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के किच्छा-बहेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच किच्छा बाजार पर स्थित समपार संख्या 38/स्पेशल पर रबराइज्ड कार्य आज होगा। सीनियर डीसीएम संजीव कुमार शर्मा ने बताया, आज 11 अप्रैल रात्रि 20.00 बजे से अगले दिन 12 अप्रैल की सुबह 06.00 बजे तक क्रासिंग से सड़क यातायात बन्द रहेगा। वैकल्पिक मार्ग क्रासिंग संख्या- 39/सी (बंडीया किच्छा) और क्रासिंग संख्या- 37/सी सिरौली गेट से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...