हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। किच्छा निवासी 13 साल की किशोरी ने धोखे से शीशी में रखा कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे हल्द्वानी के डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के मुताबिक पुलभट्टा, किच्छा यूएस नगर निवासी आफरोज की 13 साल की बेटी अर्शी मंगलवार सुबह घर के अंदर झाडू लगा रही थी। इसी दौरान उसे कमरे में एक शीशी मिली। जिसमें रखा पेय पदार्थ अर्शी ने हाथ में लेकर गटक लिया। कुछ देर में उसे लगातार उल्टी होने लगीं। परिजनों के पूछने पर बच्ची ने बताया कि उसने शीशी में रखा पदार्थ पी लिया है। इसके बाद गंभीर हालत में परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए। वहां से अर्शी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। यहां कुछ घंटे उपचार के ब...