बरेली, अप्रैल 16 -- शेरगढ़ संवाददाता।नगरिया कला गांव स्थित किच्छा नदी के किनारे बन रही सुरक्षा दीवार एवं सीसी सड़क का निरीक्षण सदस्य विधान परिषद बहोरन लाल मौर्य ने किया। एमएलसी बहोरनलाल मौर्य ने ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। किच्छा नदी में बाढ़ से नगरिया कला से लखीमपुर मार्ग बार-बार कट जाता था, जिससे आवागमन बाधित होता था। इसी समस्या के समाधान को शासन द्वारा यहां सुरक्षा की दीवार और सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है।इस दौरान भाजपा नेता ठाकुर वीरपाल सिंह, राम प्रकाश गंगवार, बाबूराम गंगवार, बलबंत सिंह, रीमेन्द्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.