हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददात। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भेंट कर किच्छा में निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर को पूर्ण एम्स का दर्जा देने की मांग उठाई है। उन्होंने पत्र के माध्यम से उत्तराखंड की भौगोलिक विषमताओं और सीमावर्ती जिलों की स्वास्थ्य जरूरतों को प्रमुखता से रखा। पत्र में भट्ट ने कहा कि राज्य के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों की बड़ी आबादी को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की सख्त जरूरत है। पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा तथा नैनीताल के दूरस्थ इलाकों से किच्छा पहुंचने में 12 से 15 घंटे तक का समय लग जाता है। चीन सीमा से लगे क्षेत्रों के मरीजों को 16 घंटे से अधिक की यात्रा करनी पड़ती है, और बेहतर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.