रुद्रपुर, फरवरी 4 -- किच्छा, संवाददाता। किच्छा के आदित्य चौक पर खड़े एक ट्रक के केबिन में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक केबिन पूरी तरह जल चुका था। बुधवार शाम आदित्य चौक स्थित धर्मकांटे के सामने रेत से भरा एक ट्रक खड़ा था। ट्रक चालक किसी काम से लालपुर गया हुआ था, जबकि क्लीनर रिजवान ट्रक में मौजूद था। इसी दौरान केबिन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.