नई दिल्ली, जुलाई 15 -- बरसात का मौसम अपने साथ ठंडक तो लाता है, लेकिन रसोई की कई परेशानियां भी बढ़ा देता है। इनमें सबसे आम समस्या नमक का सील जाना है। हवा में बढ़ी नमी की वजह से नमक के दाने आपस में चिपकने लगते हैं और उसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। कई लोग इसके लिए बार-बार नया नमक निकालते हैं या डिब्बा बदलते रहते हैं, लेकिन फिर भी परेशानी बनी रहती है। अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए और एक छोटा-सा घरेलू हैक अपनाया जाए, तो बरसात के दिनों में भी नमक को लंबे समय तक सूखा, दानेदार और आसानी से इस्तेमाल करने लायक रख सकते हैं। आइए जानते हैं यह आसान उपाय और इससे जुड़ी जरूरी बातें।बरसात में नमक क्यों सील जाता है? बरसात के दिनों में हवा में नमी बहुत ज्यादा होती है। नमक इस नमी को आसानी से सोख लेता है। यही वजह है कि उसके दाने आपस में चिपकने लगते हैं ...