बागपत, मई 24 -- मध्यपूर्वी देशों में जारी युद्ध और होर्मुज मार्ग के अवरुद्ध होने से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिसका असर अन्य उत्पादों के साथ ही सौंदर्य प्रसाधनों पर भी पड़ा है। सभी कॉस्मेटिक उत्पादों पर कंपनियों ने 20 फीसदी तक दाम बढ़ा दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि शुरुआत में जबतक व्यापारियों के पास पुराना स्टॉक था, तब तक परेशानी नहीं हुई लेकिन बाद में उन्हें अधिक कीमत देकर प्रोडक्ट खरीदने पड़ रहे हैं। रेट बढ़ने के कारण कई ग्राहक नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, शैंपू, क्रीम, साबुन, लिपस्टिक, त्वचा पर लगाने वाली कई तरह की क्रीम में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोकेमिकल बेस्ड पदार्थों की भारी कमी हो गई है। सल्फर और प्रोपाइलीन ग्लाइकोल जैसे जरूरी तत्वों की कीमतों में 70 से 90 फीसदी तक उछाल दर्ज किया गया है। पेट्रोल...