देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। ग्रामीण समाज में महिलाएं लंबे समय तक घर और परिवार तक सीमित मानी जाती रही हैं, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। देवरिया जिले की कई महिलाएं अपने साहस, मेहनत और हुनर के बल पर उद्यमिता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। किसी ने सिलाई के हुनर को रोजगार में बदला, किसी ने पूजा सामग्री का व्यवसाय खड़ा किया तो किसी ने आधुनिक तकनीक से जुड़ा गेमिंग जोन शुरू कर नई पहचान बनाई। इन महिलाओं ने न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भरता की राह खोली है।ड्रोन दीदी के नाम से प्रसिद्ध हो गई हैं सीमा गुप्तासदर विकास खंड के मझवलिया नंबर 1 की निवासी सीमा गुप्ता जिले में ड्रोन दीदी के नाम से इनकी पहचान बन चुकी हैं। इनके द्वारा ड्रोन के माध्यम से किसानों के खेतों में नैनों यूरिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.