किचन सिंक के किनारे एल्युमिनियम फॉयल लगा रहे हैं लोग, जानिए क्या है ये वायरल हैक
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- सोशल मीडिया पर सिर्फ ब्यूटी-फैशन के ही नहीं बल्कि किचन और खान-पान से जुड़े कई हैक्स वायरल होते रहते हैं। कभी फ्रिजर में सिक्का रखने का हैक ट्रेंड में आता है, तो कभी कुकर में कटोरी रखने का। अब किचन सिंक के किनारे एल्युमिनियम फॉयल लगाने का ट्रेंड चल रहा है और लोग इसे देखते हुए इसे अपना भी रहे हैं। आखिर लोग सिंक के आस-पास फॉयल पेपर क्यों लगा रहे हैं और आखिर इस हैक के पीछे लॉजिक क्या है? अगर आप भी इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं, तो हम आपको पूरी जानकारी देते हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि इस हैक को अपनाने से आपको कोई फायदा मिलेगा भी या नहीं।किचन सिंक के पास जमा गंदगी किचन सिंक ऐसी जगह होती है, जहां पर गंदे बर्तनों के साथ फल-सब्जियां भी धोए जाते हैं। ऐसे में सिंक के किनारों पर गंदगी या फिर मिट्टी की परत जम जाती है। इसे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.