किचन शेड की उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश
रांची, मई 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची और खूंटी जिला के 271 स्कूलों द्वारा वित्तीय वर्ष 2006-07 एवं 2007-08 में किचन शेड निर्माण कार्य पर महालेखाकार की ओर से ऑडिट आपत्ति की गई है। इस संदर्भ में रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों, अवर विद्यालय निरीक्षकों तथा कनीय अभियंताओं के साथ बैठक कर जल्द रिपोर्ट जमा कराने की कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने बताया कि रांची के 499 और खूंटी के 126 स्कूलों में किचन शेड निर्माण कराया गया है। इसके लिए प्रति विद्यालय 60 हजार रुपए की राशि विद्यालय प्रबंधन समिति को चेक के माध्यम से उपलब्ध कराई गई थी। ऑडिट में पाया गया कि 271 किचन शेड निर्माण से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र महालेखाकार कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.