कानपुर, जनवरी 11 -- पुखरायां। कस्बे के सीएचसी में रविवार को सहायक सांख्यिकीय अधिकारी मूल्यांकन प्रभाग लखनऊ की राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया। जहां पर महिला समूह द्वारा संचालित रोगी भोजन व्यवस्था के रसोईघर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। सीएचसी में रविवार को सहायक सांख्यिकीय अधिकारी मूल्यांकन प्रभाग लखनऊ ने शासन के निर्देश पर राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी रविशंकर तिवारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां मरीजों को मिल रही सभी सुविधाओं सहित ऑक्सीजन प्लांट, जन औषधि केंद्र, राजकीय आवास एवं परिसर का निरीक्षण किया। सीएचसी परिसर में कुछ एक स्थान पर गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की। मौके पर सफाई कर्मचारियों को बुलाकर समझाया एवं सेवा भाव से कार्य करने और कार्य में सुधार के निर्देश दिए। वहीं पर महिला समूह...