नई दिल्ली, मई 13 -- अगर घर के किचन या बाथरूम में बार-बार छिपकलियां नजर आती हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। गर्मियों के मौसम में छिपकलियां ठंडक पाने के लिए दीवारों पर अक्सर दिखने लगती हैं, जिससे कई लोग डर और गंदगी की वजह से परेशान रहते हैं। हालांकि बाजार में कई केमिकल वाले प्रोडक्ट मिलते हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल बच्चों और पालतू जानवरों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। सिर्फ पानी में 2 खास चीजें मिलाकर स्प्रे करने से छिपकलियां घर से दूर भागने लगती हैं। इन चीजों की तेज गंध छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती, इसलिए वे उस जगह पर दोबारा आने से बचती हैं। खास बात यह है कि यह तरीका सस्ता, आसान और पूरी तरह घरेलू है। अगर आप भी बिना मेहनत और बिना किसी नुकसान के छिपकलियों से छुटकारा पाना चाहते है...